कोटद्वार में CSD डिपो खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने रक्षा मंत्री भारत सरकार को कोटद्वार में सीएसडी डिपो खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया

कोटद्वार।पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने रक्षा मंत्री भारत सरकार को कोटद्वार में सीएसडी डिपो खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में कहा गया है कि अराघर (देहरादून) स्थित सीएसडी डिपो से उत्तराखंड परिक्षेत्र (गढ़वाल और कुमाऊ मंडल) के सभी सीएसडी कैंटीन को सामान सप्लाई किया जाता है, जिसे संबंधित सीएसडी कैंटीन स्थानीय सैनिकों और पेंशनभोगियों को वितरित करती हैं।महोदय, उत्तराखंड में केवल एक ही सप्लाई डिपो है, अतः उपभोक्ता कैंटीन को सामान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।अतः इस पत्र के माध्यम से हम आप से कोटद्वार में सीएसडी डिपो खोलने के लिए प्रार्थना करते हैं, क्योंकि यह स्थान गढ़वाल और कुमाऊ के मध्य में स्थित होने के कारण सीएसडी कैंटीन से ट्रांसपोर्टेशन चार्जेज को कम किया जा सकता है एवं कैंटीन उपभोक्ताओं को समय पर सामान उपलब्ध हो सकता है।ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जीत सिंह भंडारी, ठाकुर सिंह और अनसूया प्रसाद सेमवाल आदि उपस्थित थे।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *