कोटद्वार नाबालिग दुष्कर्म मामला में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ शुभम नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।
पीड़िता ने परिजनों को बताई पूरी घटना
परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 43/2026 दर्ज किया गया।
इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ धारा 64 बीएनएस तथा 5J(II)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। इसी क्रम में मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्य
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। जांच में अभियुक्त शुभम की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने 10 मार्च 2026 को अभियुक्त को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार पौड़ी में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
अभियुक्त का नाम व पता
शुभम पुत्र सतीश चंद्र
निवासी – गिवाईस्त्रोत, थाना कोटद्वार
जनपद – पौड़ी गढ़वाल

