आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में लहराया परचम
रक्षा मंत्रालय व विदेश मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा अनुमोदित एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 85 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। […]

