कोटद्वार।
शिक्षा निदेशक श्री अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले और मारपीट के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार ने झंडा चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और भाजपा शासन में बढ़ती गुंडागर्दी व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि यह घटना सरकार और प्रशासन की विफलता को उजागर करती है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को तुरंत सजा नहीं दी गई, तो आंदोलन और व्यापक होगा।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता:
संजय मित्तल, प्रवीन रावत, डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण, सुधा असवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, साबर सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, कृपाल सिंह नेगी और अन्य।
यह संघर्ष लोकतंत्र, संविधान और उत्तराखंड की गरिमा की रक्षा का है।

