जनपद पौड़ी गढ़वाल में गैस बुकिंग से जुड़े ऑनलाइन माध्यमों में तकनीकी समस्या आने के कारण प्रशासन ने अस्थायी रूप से मैनुअल गैस बुकिंग व्यवस्था लागू कर दी है। अब उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग सीधे संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से कर सकते हैं।
यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप, मोबाइल एप और अन्य ऑनलाइन माध्यमों में तकनीकी समस्या आने के कारण यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गैस एजेंसी के माध्यम से करानी होगी बुकिंग
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग सीधे संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से करा सकते हैं। गैस की आपूर्ति एजेंसियों द्वारा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स और डोर-टू-डोर डिलीवरी के जरिए की जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा निर्धारित तिथि पर ही गैस प्राप्त करें। इससे वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
पौड़ी गढ़वाल की गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर
गैस बुकिंग के लिए जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:
पोखड़ा गैस सर्विस, पोखड़ा
7452825629, 8057912507
गढ़वाल गैस सर्विस, पौड़ी
7409694658, 01386-262220
लैंसडौन गैस सर्विस, लैंसडौन
9412948667, 7895646025, 9456559505
अलकनन्दा इंडेन गैस सर्विस, श्रीनगर
01346-253898, 01346-796282
कालागढ़ गैस सर्विस, कालागढ़
8057912512, 9760230579, 7902010313
शिवा गैस सर्विस, सतपुली
9761083318
दुगड्डा गैस सर्विस, दुगड्डा
8057912505, 7455061236
भाबर इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार
8057912500, 9760944314
कोटद्वार गैस सर्विस, कोटद्वार
01382-222283, 8057912514
पदमपुर गैस सर्विस, कोटद्वार
9634020060
सिद्धकाली इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार
9690228111, 7248360224
कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस, धुमाकोट
8057912524, 7409171856, 7579217921, 7505901330
श्रीनगर गैस सर्विस, श्रीनगर
9760408687
पाबौ गैस सर्विस, पाबौ
9068559572, 8111202900
शहीद मंगत गैस सर्विस, थलीसैंण
9027529325, 8171398702
यमकेश्वर इंडेन गैस सर्विस, यमकेश्वर
8057912531, 7902093534
ज्वाल्पा गैस सर्विस, पौड़ी
7895970480, 9058652585
हिमगिरी गैस सर्विस, झंडीचौड़
9058819309
काशीरामपुर भारत गैस ग्रामीण वितरक, कोटद्वार
8979586924, 8445512891
मां दीवा इंडेन ग्रामीण वितरक, चौबट्टाखाल
7668432541
नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, सुराड़ी (चैलूसैंण)
9548543759
विजय इंडेन ग्रामीण सर्विस, कोट (पौड़ी)
9761697554
शिवगंगा भारत गैस सर्विस, उनेरी (रिखणीखाल)
8860534104, 9897565257, 9818885345
लालपानी इंडेन ग्रामीण वितरक, लालपानी
7417579613
विनसर इंडेन ग्रामीण वितरक, बूंगीधार
9837919423, 9927115036
महानंद भारत गैस सर्विस, भौन
9760585602, 7453993753, 9897998019
अफवाहों पर ध्यान न दें
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और जनपद को लगातार गैस की आपूर्ति मिल रही है।

