थलीसैंण में 25.32 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास करते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत

थलीसैंण उप जिला चिकित्सालय शिलान्यास: 25.32 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

थलीसैंण उप जिला चिकित्सालय शिलान्यास कार्यक्रम के तहत 25.32 करोड़ रुपये (2532.66 लाख रुपये) की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।


स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

थलीसैंण में उप स्वास्थ्य केंद्र मरोड़ा और उप जिला चिकित्सालय थलीसैंण के नए भवन का शिलान्यास किया गया। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर केंद्र सरकार के देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत उप जिला चिकित्सालय में विशेष टीकाकरण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


शिक्षा क्षेत्र में भी कई कार्यों की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण, विज्ञान प्रयोगशाला भवन, पुस्तकालय, कला-कक्ष और शौचालय इकाइयों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौली एवं कैन्यूर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेलासैंण और जसपुर में अनुरक्षण कार्य तथा राजकीय इंटर कॉलेज बगवाड़ी में विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण शामिल है।

इन योजनाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।


नगर विकास को भी मिली गति

थलीसैंण नगर पंचायत के प्रवेश द्वार, बस स्टैंड के समीप पार्क तथा कैन्यूर थलीसैंण के नवनिर्मित नगर पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया गया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाएगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।


मंत्री ने क्या कहा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि थलीसैंण उप जिला चिकित्सालय शिलान्यास और अन्य विकास योजनाओं से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, प्रदेश सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य वंदना रौथाण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *